रमना| कोरोना वायरस को फैलने से रोकने तथा संभावित खतरों से बचने के लिए शुक्रवार को यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व मे रमना रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अजीत कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न बीमारी वैश्विक महामारी घोषित हो चुका है। इस महामारी की जद में कई देशों के सैकड़ों लोग आ चुके हैं। महामारी से बचने के लिए लोगों को सतर्कता के साथ स्वच्छता को अपनाना होगा। लोग अपने हाथों को साफ रखते हुए विशेष परिस्थिति में ही यात्रा करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आने जाने से बचें। सर्दी, खासी, बुखार, सर दर्द, बदन दर्द, सुखा खासी आदि के लक्षणों के बाद तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। अभियान मे नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, रिशू कुमार, दीपक सोनी, सोनू सिंह, मुकेश कुमार ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UlrzGe
via IFTTT
Comments
Post a Comment