Skip to main content

Jharkhand daily news


कतरास|रामकनाली ओपी परिसर में मंगलवार को पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक आेपी प्रभारी जुबेल गुड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी का त्याेहार शांति पूर्वक संपन्न कराने व कोरोना वायरस से बचाव को लेकर चर्चा की गई। ओपी प्रभारी ने कहा कि रामनवमी पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाना है। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने क्षेत्रों में लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने की अपील की। कहा कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसे अपनी जांच करवाने के लिए प्रेरित करें। संभव हो तो उस व्यक्ति को जांच में ले जाने के लिए मदद करें। मौके पर पार्षद छोटू सिंह, सुरेश कुमार महतो, आनंद मंडल, गणेश महतो, कमल महतो, मोना महतो, पिंटू सिंह, शंभू दास, परितोष महतो, मृत्युंजय, पंकज, निरंजन, छोटेलाल, विनोद, सुभाष आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39gfQyd
via IFTTT

Comments