Skip to main content

Jharkhand daily news


हजारीबाग | चैती छठ 30 मार्च को होगा लेकिन इस वर्ष चैती छठ को लेकर झील की सफाई कराने की सुगबुगाहट नहीं है। जबकि गत वर्ष चैती छठ के अवसर पर झील सफाई समिति तथा मत्स्य जीवी समिति ने मिलकर झील नंबर 3 की सफाई की थी। वही झील नंबर 4 में कुछ जलकुंभी निकालकर छोड़ दिया गया था जो झील में पानी भरने के कारण पुनः झील में चला गया और पानी में सड़ने के कारण दुर्गंध निकल रहा है। ऐसे में झील सफाई समिति तथा हजारीबाग के लोगों ने उपायुक्त से पत्र लिखकर जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति को झील की सफाई कराने की दिशा में निर्देशित करने आग्रह किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xcSRqw
via IFTTT

Comments