गांधीनगर | देश में फैले कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता कर्फ्यू की अपील के बाद गांधीनगर क्षेत्र में व्यापक असर रहा। सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लोगों ने अपने घरों में अपने-आपको को कैद रखा। इस दौरान सड़कें, बाजार, दुकान, पेट्रोल पंप, सरकारी प्रतिष्ठान के कार्यालय पूरी तरह से बंद रहे। सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीं, सीसीएल की खासमहल, कोनार, बोकारो कोलियरियों के पीओ कार्यालय भी बंद रहे। जबकि खासमहल के वर्कशॉप में सामान्य दिनों की तरह काम होता रहा। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं में दवा दुकानें खुली रहीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी बंदी को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, 5 बजे शाम को लोग अपने-अपने घरों के बाहर थाली और घंटी बजाते हुए नजर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QB4QVq
via IFTTT
Comments
Post a Comment