बोकारो | सेक्टर वन बी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्ष की ओर से परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में सेक्टर वन बी पानी टंकी निवासी सोनू कुमार ने कहा कि चैतुलाल दास, डी दास, विकास दास और एक अन्य उसे हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। शुक्रवार की सुबह सभी आरोपी उसके घर पर आकर मारपीट किए और जान मारने की नीयत से गला में तार बांधकर दबाने का प्रयास करने लगे। उसके हल्ला करने पर सभी भाग गए। वहीं चैतुलाल दास ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि वह शौच से लौट रहा था। इसी बीच पड़ोसी सोनू मंडल, गोधी मंडल और पद्मा देवी ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QD84I9
via IFTTT
Comments
Post a Comment