Skip to main content

Jharkhand daily news


कोडरमा | दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर असनाबाद झुमरी तिलैया में सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 47वें दिन प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर बंद करा दिया है। जिले की महिलाएं गत 7 फरवरी से सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में असनाबाद में बेमियादी धरना प्रारंभ की थी। कोरोना वायरस को लेकर राज्य में लॉकडाउन 31 मार्च तक लागू किया गया है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से जिला में धारा 144 लागू की गई है। मौके पर मौजूद प्रशासन के कर्मियों ने आंदोलन में आई महिलाओं को सेनेटाइज कराया। वहीं एसडीओ को महिलाओं को आंदोलन समाप्त करने को कहा, जिसपर महिलाएं स्वत: आंदोलन समाप्त करने पर राजी हो गई और वे अपने अपने घर चले गए। मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के अलावा पुलिस के जवान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3biKQim
via IFTTT

Comments