Skip to main content

Jharkhand daily news


हजारीबाग | उपायुक्त, हजारीबाग के दिशा निर्देश के आलोक में नाॅवेल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बीडीअाे, सदर अमिताभ भगत की देख रेख में प्रखंड सह अंचल कर्मियों के सहयोग से नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। बीडीअाे ने अपने कर्मियों तथा आए हुए आंगतुकों को कार्यालय में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि भवन की दीवार पर या फर्श पर गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तो उन्हें अर्थ दंड लगाया जाएगा। बीडीअाे ने कर्मियों को नाॅवेल कोरोना वायरस से बचाव के उपाय से अवगत कराते हुए यह भी निर्देश दिया कि बेवजह आंगतुकों की भीड़ न लगने दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QtLIc7
via IFTTT

Comments