कतरास|लॉक डाउन व धारा 144 के बावजूद कतरास शहर में लग रही भीड़ को लेकर बाघमारा अनुमंडल पुलिस गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कतरास इलाके में भीड़ जुटने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी गई। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कतरास में 24 अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ प्रवीण दास को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया है। पुलिस भीड़ लगाने वालों के खिलाफ सुसंगत धारा 188 के तहत कांड अंकित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाम को डीएसपी नितीन खंडेलवाल तथा थानेदार एसके मिश्रा ने पूरे इलाके का घूम घूमकर जायजा लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के पूर्व भीड़ वाले स्थानों की विडीयोग्राफी भी करा रही है। पुलिस का मानना है कि हर हाल में लॉकडाउन व धारा 144 का सख्ती से पालन कया जाएगा। कहा कि यदि पुलिस को इसके लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा तो वे लोग इससे पीछे नहीं हटेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jato3C
via IFTTT
Comments
Post a Comment