कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार से सरकार द्वारा लॉक डाउन करने एवं धारा 144 की घोषणा के बाद भी लोग सड़क पर निकले और दुकानें खोलने लगे। पाथरडीह लोको बाजार में हटिया में सब्जी बाजार लगा और लोग सब्जी लेने के लिए टूट पड़े। कुछ ही समय में आलू प्याज से लेकर साग तक नहीं मिल पाया। दुकानदार मनमानी दर पर सब्जियां बेची। इस दौरान हटिया में एक दुकानदार आलू 30 से 40 रुपए की दर से बेच रहा था। इसकी सूचना लोगों ने सुदामडीह थाना प्रभारी विनय कुमार को दी। सुदामडीह पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंची और 20 रुपए की दर से आलू बेचने का निर्देश दिया। शाम काे डीएसपी सिंदरी अजीत कुमार सिन्हा, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पाथरडीह, सुदामडीह, भौरा पुलिस ने सिंदरी झरिया मुख्य सड़क पर फ्लैग मार्च किया और लोगों को समूह बनाकर बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dradAz
via IFTTT
Comments
Post a Comment