कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को समाहरणालय में डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला स्तरीय से लेकर ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को शामिल कर उन्हें खास जिम्मेवारी सौंपी गई। इन समितियों के गठन का उद्देश्य कोरोना के फैलाव की रोकथाम, इलाज, प्रचार-प्रसार एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान कर स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखना है। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे डीसी : जिला स्तरीय समन्वय समिति में डीसी अध्यक्ष होंगे। जबकि एसपी, म्यूनिसपल कमिश्नर, डीडीसी, डीएसओ, जिला श्रम अधीक्षक, डीटीओ सदस्य होंगे। सिविल सर्जन/अस्पताल उपाधीक्षक-सदस्य सचिव होंगे। इसी तरह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी भी इस समिति के सदस्य रहेंगे।
प्रखंड में बीडीओ होंगे अध्यक्ष : प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति में बीडीओ अध्यक्ष होंगे। जबकि सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदस्य रहेंगे।
पंचायत समिति में अध्यक्ष होंगे मुखिया : पांचयात स्तरीय समन्वय समिति में मुखिया अध्यक्ष तथा पंचायत समिति सदस्य, ग्राम संगठन अध्यक्ष एवं सचिव भी सदस्य एवं पंचायत सचिव/जन सेवक सदस्य सचिव होंगे। स्वास्थ्य उप-केन्द्र में पदस्थापित एएनएम भी इस समिति के सदस्य रहेंगे।
वार्ड सदस्य होंगे ग्राम समिति का अध्यक्ष : ग्राम स्तरीय कार्य समिति में वार्ड सदस्य अध्यक्ष होंगे। जबकि सहिया सदस्य सचिव होंगी। इसमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भी सदस्य रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UhIlqW
via IFTTT
Comments
Post a Comment