Skip to main content

Jharkhand daily news


धुरकी | धुरकी प्रखंड मे कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयोजित जनता कर्फ्यू प्रखंड में पूरी तरह सफल दिख रहा है। जनता कर्फ्यू ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इस तरह की बंदी देखने को नहीं मिली है। प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह बंद रहे। वाहनों का परिचालन संपूर्ण रूप से ठप है।

सुबह 6 बजे से ही वाहनों का परिचालन बंद है। प्रखंड मुख्यालय के सभी बड़े छोटे व्यावसायिक दुकान और प्रतिष्ठान, बस स्टैंड ,मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है । इन जगहों पर पुरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। धुरकी बिलासपुर पथ, नगरउंटारी धुरकी पथ, धुरकी डंडई मेराल पथ के अलावे अन्य गांवों तक जाने वाली प्रमुख सड़क पूरी तरह वीरान दिख रही है ग्रामीण इलाकों की सड़कों को भी यही हाल है।

कोरोना से बचाव को लेकर लोग पूरी तरह जागरूक दिख रहे हैं लोग अपने-अपने घरों में ही सिमटे हैं। सब्जी मंडी के साथ-साथ चाय और पान की दुकानें भी बंद दिख रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UanTIn
via IFTTT

Comments