Skip to main content

Jharkhand daily news


लॉकडाउन को कड़ाई से पालन कराने के लिए चतरा पुलिस सख्त हुई है। सदर थाना पुलिस सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार को पूरे दिन शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूमने निकले 50 बाइक को रोका गया और उनकी वाहनों को जप्त कर थाना में लगा दिया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक टेंपो को भी जप्त कर थाना में लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में धारा 144 भी लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी वाहनों से शहर में निकल जा रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बेवजह सड़क पर बाइक लेकर निकलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पकड़े जाने पर उनके साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3brgcmS
via IFTTT

Comments