Skip to main content

Jharkhand daily news


चाकुलिया | चाकुलिया के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ओझा, अध्यक्ष संध्या रानी सरदार एवं उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने मंगलवार को नगर पंचायत में 200 माॅस्क बांटे। चाकुलिया नगर पंचायत की ओर से कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए नगरवासियों को कोरोना से बचने के तरीके बताए गए। जिसमें समय-समय पर हाथ धुलते रहना, माॅस्क लगाना व एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने की बात कही गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को माॅक्स बांटे गए।

नया बाजार पेट्रोल पंप के कर्मी को मॉस्क देते जनप्रतिनिधि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chakulia News - distribution of 200 masks in chakulia nagar panchayat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3drtHEZ
via IFTTT

Comments