इटखोरी | कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया गया लॉकडाउन का दूसरे दिन मंगलवार को इटखोरी के लोगों ने कुछ हद तक पालन की।वंही चौपारण-चतरा व इटखोरी पदमा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाइक व कार से मटरगश्ती कर रहे युवकों को पुलिस ने गस्ती के दौरान धुनाई करते हुए उन्हें आराम से अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया।वंही मंगलवार को भली भांति लॉकडाउन का स्थानीय लोगों ने पालन कर अपने-अपने घरों में दुबके रहे।प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह से 10 बजे दिन तक लोगों को खाने-पीने की सामग्रियों की खरीदारी के लिए छूट दी।इसके बाद दुकानदारों ने दस बजे के बाद स्वयं अपनी दुकानों को बंद कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33JkqUj
via IFTTT
Comments
Post a Comment