रांची.काेराेना वायरस से बचाव के लिए चल रहे साेशल डिस्टेंशिंग अभियान के बीच रविवार काे रांची में बड़ी लापरवाही हुई। मुंबई, सूरत, चेन्नई, ओडिशा, पटना समेत अन्य राज्याें से बड़ी संख्या में 10 हजार से अधिक लाेग रांची पहुंचे और अपने गंतव्य की ओर चले गए। इनकी किसी प्रकार की जांच नहीं हुई। हटिया और रांची रेलवे स्टेशन पर जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी। इन यात्रियाें के स्टेशन से निकलने के बाद रेलवे की नींद खुली और रेल प्रबंधन ने दाेपहर में सरकार काे एक पत्र लिखा, जिसमें रविवार और साेमवार काे आने वाली ट्रेनाें की जानकारी देते हुए इनसे उतरने वाले पैसेंजर की जांच के लिए समुचित कदम उठाने की बात कही है। लेकिन आज की चूक से यह बड़ा सवाल उठा है कि इसका क्या असर हाेगा।
दिन भर मेन राेड और बस स्टैंड पर बैठे रहे बाहर से आए लोग
ट्रेन से आने वाले पैसेंजर पूरे दिन बस स्टैंड पर बैठे रहे। डाल्टनगंज, गढ़वा की ओर जाने वाले पैसेंजर स्टेशन से पैदल ही आईटीआई बस स्टैंड पहुंचे, जबकि कुछ पैसेंजर खादगढ़ा और सरकारी बस स्टैंड पर जमे रहे। आईटीआई बस स्टैंड पर विशाखापतनम से आए विजय चाैधरी ने बताया कि उन्हें विश्रामपुर जाना है, पता चला है कि शाम छह बजे एक बस जाएगी। मेरे साथ 23 लाेग इंतजार कर रहे हैं। वहीं, स्टेशन से अरगाेड़ा चाैक पर आए बिगुन महताे ने बताया कि वे लाेग बालूमाथ के हैं, सूरत से आए हैं, साथ में करीब 30 लाेग हैं।
इन ट्रेनाें से आए पैसेंजर
- पूरी से रांची आने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस
- केरल के एलेप्पी से हटिया आने वाली एल्लेपी एक्सप्रेस
- काेलकाता से हटिया आने वाली क्रियायाेग एक्सप्रेस
- गाेरखपुर से आने वाली माैर्य एक्सप्रेस
- जम्मू तवी से आने वाली जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस
- दिल्ली से आने वाली आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस
- दिल्ली से आने वाली आनंदविहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस
- दुमका से आने वाली दुमका-रांची एक्सप्रेस
- पटना से आने वाली पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
- पूर्णिया से आने वाली पूर्णिया-हटिया काेट एक्सप्रेस
- मंडवाडीह से आने वाली मंडवाडीह-रांची एक्सप्रेस
सरकार से थर्मल स्कैनर मांगा है, आते ही स्टेशनाें पर लगेगी : डीआरएम
डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने कहा कि एहतियात के ताैर पर ट्रेन कैंसिल कर दिए गए हैं। राज्य सरकार से थर्मल स्कैनर और पारा मेडिकल स्टाफ मांगा है। उपकरण आते ही स्टेशनाें पर लगाए जाएंगे। अभी हम राज्य सरकार के साथ मिलकर सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। साेमवार काे आने वाले यात्रियाें की जांच के लिए स्वास्थय सचिव काे पत्र लिखा है।
एयरपाेर्ट और स्टेशनाें पर यात्रियाें की स्क्रीनिंग की व्यवस्था किया जाए
रांची और हटिया स्टेशन पर 11 ट्रेनाें से लगभग 10 हजार यात्री पहुंचे थे, लेकिन स्क्रीनिंग के लिए काेई व्यवस्था नहीं देख सांसद संजय सेठ ने तुरंत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बात की और कहा कि थर्मल स्कैनर नहीं है। ना जिला प्रशासन के पास है, ना रेलवे के पास है। स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद से कहा कि एयरपाेर्ट और रेलवे स्टेशनाें पर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल के डाॅक्टराें काे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं एयरपाेर्ट पर भी पारा मेडिकल कर्मी और डाॅक्टर काे प्रतिनियुक्त किया गया है। जल्द ही थर्मल स्कैनर भी दिया जाएगा। मुख्य सचिव डीके तिवारी और रांची डीसी रायमहिमापतरे से कहा कि स्टेशन पर आए यात्रियाें काे घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करें और उनकी स्क्रीनिंग की जाए। सांसद ने रांची डीसी से कहा है कि अगर पैसे की जरूरत है ताे एमपी लैड से पैसा खर्च करें, लेकिन पुख्ता व्यवस्था हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QEdFOl
via IFTTT
Comments
Post a Comment