Skip to main content

Jharkhand daily news


कोरोना महामारी से भयभीत होकर विभिन्न जगहों से शक्तिपुंज एक्सप्रेस से नगर उंटारी पहुंचे यात्रियों की मेडिकल जांच अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। अभी तक 50 से अधिक यात्रियों की जांच की जा चुकी है तथा शेष यात्रियों की जांच जारी है। अभी तक जांच किये गए किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। शक्तिपुंज एक्सप्रेस से उतरे जो यात्री बिना जांच कराए घर चले गए उन्हें उनके परिजन लेकर जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच रहे है। जिन यात्रियों का जांच अभी तक किया जा चुका है उनमें अशोक राम, मुकेश कुमार, चंदन राम, संतोष राम, सोनू राम, काली राम, महेंद्र बैठा, राजेश यादव, राम बलि यादव, राजन राम, सोनू गुप्ता, मयंक बैठा सहित अन्य के नाम शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J4p4mz
via IFTTT

Comments