बरकट्ठा | बरकट्ठा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग जो अन्य प्रदेशों में रहकर रोज़गार कर रहे है वे कोरोना के भय से अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा लोगो को शुक्रवार काे देखने को मिला। जहां महाराष्ट्र मुम्बई से ट्रेन व प्लेन में जांच की वजह से भाड़े की कार से गांव लौट रहे हैं। जिससे स्थानीय लोग भयभीत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो भाड़े की कार में भरकर मुंबई से गंगपांचो, घसकोडीह, किमनियां, कपका, सलैया, केन्दुआचुगलामो, गैयपहाडी, गैड़ा गांव पहुंच रहे है। लोगों में शंका है कि मुंबई में कोरोना के विस्तार के कारण अपने गांव पहुंच रहे है। वहीं इस हलचल से स्थानीय लोगों में दहशत है। वहीं कुछ लोग ट्रेन से भी आ रहे है। ट्रेन से लौटने वालों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर वैसी जांच नहीं की जा रही है। वहीं हवाई अड्डे पर गहन जांच किये जा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9dhPK
via IFTTT
Comments
Post a Comment