बोकारो | कोरोना वायरस को लेकर सभी स्कूल-कालेज और शिक्षण संस्थान पहले ही बंद कर दिए गए हैं। लेकिन सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश नहीं दिया गया था। 18 मार्च को इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने एक पत्र में कहा था कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। इसके बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल बंद कराने की मांग की। इस संबंध में दैनिक भास्कर में 21 मार्च को खबर भी छपी थी। इसके बाद 21 मार्च को ही महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से 14 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि इस दौरान सेविकाएं केंद्रों में दिए जाने वाले पूरक पोषाहार बच्चों और महिलाओं को उनके घरों पर उपलब्ध कराएंगी तथा टीकाकारण भी करवाएंगी। साथ ही किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करेंगी। हाल के दिनों में अगर कोई विदेश से आया हो, तो इसकी सूचना बीडीओ, थाना या सीडीपीओ को दें। कहा कि कोरोना को लेकर घबराएं नहीं। सजगता से ही हम इस महामारी पर विजय हासिल कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UugD99
via IFTTT
Comments
Post a Comment