Skip to main content

Jharkhand daily news

कोडरमा. मरकच्चो प्रखंड के अरैया गांव में गुरुवार की सुबह सूरत से घर लौटे 40 वर्षीय अशोक कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार, अशोक आने के आधे घंटे बाद तौलिया-साबुन लेकर घर के पास तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान अशोक गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में कोरोना से मौत होने की खबर फैल गई। सूचना के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया और शुक्रवार की सुबह जिला से सिविल सर्जन पार्वती नाग की अगुवाई में मेडिकल टीम अरैया गांव पहुंची।

घटना को लेकर मृतक के साला गंदौरी कुमार ने बताया कि अशोक कुमार डोमचांच थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढ़ाकोला निवासी था। वह पिछले 15 वर्षों से अरैया स्थित ससुराल में घर बनाकर बच्चों के साथ रह रहा था। उसने बताया कि चार माह पूर्व वो काम करने के लिया सूरत गया था। वहीं मेडिकल टीम ने अशोक के साथ सूरत से लौटे तीन अन्य युवक मुखलाल कमार (19वर्ष), सूरज कमार (18वर्ष) व कुंदन कमार (17वर्ष) के स्वास्थ की जांच की। तीनों में कोरोनावायरस के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं पाए गए। अशोक के साथ सूरत से आए तीनों साथियों में बताया कि वे लोग वहां हाउस कीपिंग का काम करते थे।

इस दौरान सीएस पार्वती नाग, डीएसओ डॉक्टर मनोज कुमार, बीडीओ सूकेशिनी केरकेट्टा, सीओ रामसुमन प्रसाद, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार समेत वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को कोरोनावायरस से बचाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं तथा लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी। वहीं थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अशोक की मौत तालाब में डूबने से ही सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वास्थ्य टीम में शामिल सीएस व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3deRQP7
via IFTTT

Comments