Skip to main content

Jharkhand daily news


बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड पर स्थित चेटर व रिचुघुटा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर मंगलवार को मालवाहक ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। उक्त हादसा पोल संख्या 199/12 के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से घटी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इधर, टोरी स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी हाल में मालवाहक ट्रेन से यात्रा नहीं करें। पकड़े जाने पर रेल अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे द्वारा जबरदस्ती मालगाड़ी पर यात्रा करनेवालों पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFH4LT
via IFTTT

Comments