पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को फुसरो स्थित आवास पर अपने सहयोगियों के साथ जनता कर्फ्यू की शाम घंटी और शंख बजाकर कर्मवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र सहित झारखंड की आम जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पूरा पालन किया। उन्होंने खुद और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खुद को ही कैद कर लिया। यह बेहद सराहनीय है। पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायक का सही कर्तव्य निभाया और लोगों ने दलगत भावना से उठकर एकजुट हो जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। यही भारत की पहचान भी है कि संकट के समय में हम एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं।
घंटी बजाते पूर्व सांसद व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xjK1ag
via IFTTT
Comments
Post a Comment