गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने आपसी विवाद में दो युवकों पर फायरिंग कर दी। वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बसिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी अपराधी मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की सूचना के बाद बसिया थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो, डीएसपी दीपक कुमार, इस्पेक्टर बैजू उरांव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थाना को अलर्ट कर दिया गया है।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने मृतक की पहचान बसिया के नारेकेला गांव निवासी 30 वर्षीय विकास मिश्रा जबकि घायल की पहचान 25 वर्षीय दीपक पति के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब 12 बजे कलिगा गांव में सुपर्दा जाने वाली पक्की सड़क नहर किनारे विकास मिश्रा, दीपक पति व अन्य चार शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने पर अपराधियों ने पिस्टल निकालकर विकास के सिर में गोली मार दी। साथ ही दीपक पर भी फायरिंग की लेकिन वो जान बचाकर भाग निकला।
2013 में विकास ने ज्वाइन किया था सीआरपीएफ, पूर्व में जा चुका है जेल
जानकारी के मुताबिक, मृतक विकास मिश्रा ने 2013 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था। 2018 में आर्म्स एक्ट में जेल गया था। इसके बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। रातू थाना में दर्ज एक मामले में दीपक भी विकास के साथ जेल गया था। विकास मिश्रा की शादी हो चुकी है लेकिन उसने पत्नी को छोड़ दिया है। दोनों का एक बच्चा भी है।
पीएलएफआई नक्सलियों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पीएलएफआई का पर्चा भी बरामद किया है। लेकिन इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U7dixO
via IFTTT
Comments
Post a Comment