Skip to main content

‘फिर न मिलें’ का रिप्राइज्ड वर्जन लाएंगी तुलसी कुमार**


‘मलंग’ का हिट ट्रैक...**

Áसिंगर तुलसी कुमार ने पिछले साल ‘ओ साकी साकी’, ‘तेरा बन जाऊंगा’, ‘अंखियों से गोली मारे’ और ‘एन्नी सोनी’ जैसे हिट गाने दिए थे। अब वे फिल्म ‘मलंग’ के गाने ‘फिर ना मिलें कभी’ के रिप्राइज्ड वर्जन को अपनी आवाज दें रही हैं। तुलसी बताती हैं, ‘मैंने ये गाना सुना और अंकित तिवारी को कॉल किया। मैं इस गानें को सुनते ही इससे जुड़ गई और इसका एक अलग वर्जन करना चाहती थी, हालांकि गाने के बोल और राग एक ही हैं। मैंने इस गाने को दोबारा जिस तरह से गाया है वो ऑरिजनल गाने से बहुत अलग है। मैं इसमें एक इंटेंसिटी और इमोशन लाना चाहती थी। हर कोई अपने जीवन में ब्रेकअप से गुजरा है और आगे बढ़ा है। मैंने इस सॉन्ग को रिकॉर्ड करते समय अपने दिमाग में उन पलों को फिर से सोचा। यह रीप्राइज्ड वर्जन 30 मार्च को यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news tulsi kumar will bring a reprinted version of 39phir na milein39


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3au7PHk
via

Comments