अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा ने कहा कि 31 मार्च तक छात्रों की परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। अब 14 अप्रैल तक बंद की घोषणा हो गई है। इसलिए छात्र घबराएं ने परीक्षा की तैयारी करते रहें। यूनिवर्सिटी परीक्षाओं को लेकर अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसके लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट देखते रहें और अपने कॉलेज के प्राचार्य के संपर्क में रहें। गौरतलब है कि अटल यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा चल रही थी। इसके लिए यूनिवर्सिटी 103 परीक्षा केंद्र बनाई है। इसमें सभी सत्र से सबसे ज्यादा छात्र 1 लाख 74 हजार परीक्षा दे रहे थे। 5 उड़नदस्ता दल कार्य कर रहा था। यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी कर रहे थे। हांलाकि कोरोना वायरस के चलते अभी सभी परीक्षाएं
स्थगित कर दी गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WLAGCS
via
Comments
Post a Comment