बिलासपुर | यूथ संस्कार फाउंडेशन कोरोना वायरस से लोगों को हो रहे असुविधा व समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। साइंस कॉलेज के पास किराए का मकान लेकर पढ़ाई करने वाली नेत्रहीन छात्रा कु. चित्रलेखा यादव लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं जा पाई थी जिसकी सूचना संस्था के अभय दुबे को मिली। इस पर उन्होंने परसाद स्थित निवास तक उन्हें छोड़ा व उनके परिजनों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही संस्था 2000 मास्क का निर्माण करा रही है जिसे वह पत्रकारों, बिजली विभाग के कर्मचारियों, पुलिस के जवानों व असहाय लोगों बांटेगी तथा 7 रुपए में आमजनों के लिए उपलब्ध कराएगी। संस्था द्वारा सहयोग देने के लिए 30 सदस्यों की टीम तैयार की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEHhVC
via
Comments
Post a Comment