राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल टीम में छत्तीसगढ़ की टीम को क्वार्टर फाइनल में इंडियन रेलवे की टीम से हार का सामना करना पड़ा। राज्य की टीम ओडिशा, नागालैंड को हराकर और पंजाब से हारकर पूल रनर रही। इस आधार पर उसका चयन प्रि-क्वार्टर फाइनल के लिए हुआ। यहां मुकाबला सिविल सर्विसेस टीम से हुआ। रोमांचक मैच में छत्तीसगढ़ की टीम को 2 गोल से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता के बाद कोरोना के कारण सभी प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके कारण खिलाड़ियों का प्रैक्टिस भी बंद हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsFjG3
via
Comments
Post a Comment