Skip to main content

कोरोना ने बदला काम का तरीका, अब मेल और मोबाइल पर अफसर दे रहे जरूरी अप्रूवल


भास्कर न्यूज | रायपुर

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी कामकाज करने के तरीके भी बदल दिए गए हैं। मंत्रालय में जीएडी, हेल्थ और राहत आपदा प्रबंधन विभाग समेत कुछ जरूरी अधिकारी-कर्मचारियों को ही बुलाया जा रहा है। जरूरी फाइलों पर वाट्सएप पर अप्रूवल भी लिया जा रहा है, ताकि समय पर आदेश जारी हो सके। हेल्थ विभाग ने त्वरित एक्शन के लिए न्यू सर्किट हाउस में टेंपरेरी दफ्तर बना लिया है।

रोज सुबह-सुबह साढ़े नौ बजे अपने मोहल्लों-कालोनियों से मंत्रालय पहुंचने वाले कर्मचारी अब सरकारी निर्देशों के बाद निजी वाहनों से वहां पहुंच रहे हैं। तीन-चार कर्मचारी एक वाहन का साझा उपयोग करके भी ड्यूटी देने जा रहे हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को जमावड़े से बचाने के लिए तिथिवार ड्यूटी लगाई गई है। इसमें बसें-ट्रेन बंद होने से भिलाई, बिलासपुर व अन्य स्थानों से डेली अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। हालांकि उनके लोकल साथी कर्मचारी अफसरों से बात करके उनके हिस्से का काम भी कर रहे हैं। मंत्रालय में अफसरों की आमद कम है इस वजह से सेक्रेटेरिएट ब्लाक सूना पड़ा है। मोबाइल पर बंगले पर जाकर ही फाइलों पर अप्रूवल लिया जा रहा है। केंद्र सरकार से कोरोना को लेकर रोज आधा दर्जन पत्र पहुंच रहे हैं। इस वजह से इन चिट्ठियों को संबंधित विभाग के मंत्री, सचिव, ओएसडी, कलेक्टर व एसपी आदि तक पहुंचाना बड़ी जिम्मेदारी है। केंद्र के पत्रों के आधार पर विभाग अपने पत्र बनाकर व उसके संदर्भ डालकर या या मूलपत्र ही साथ में अटैच करके भेज रहे हैं। मंत्रालय पहुंचने पर कर्मचारी पहले गेट पर सेनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद सबसे पहले हाजिरी लगाते हैं। इसके बाद अपने डेस्क या चैंबर में जाकर कंप्यूटर ऑन करते हैं। पीयूडी ये प्रशासनिक काम का प्रचलित शब्द है यानी कर्मचारी पहले उनके विभाग को मिले पत्रों की फाइल चैक करते हैं। फिर उनके अलग-अलग फोल्डर बनाकर सीनियरों से निर्देश प्राप्त करते हैं। उसके बाद पत्रों में कोई तकनीकी बात, कमी या खामी हो तो उसे दूर करने अपडेट लैटर बनाकर संबंधित को पुटअप कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhilai News - chhattisgarh news corona changed the way of work now officers are giving necessary approval on mail and mobile


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxa4f2
via

Comments