Skip to main content

निगम ने आकस्मिक परिस्थितियों में बेघरों के ठहरने, संदिग्ध को आइसोलेट करने इंतजाम किए


नगर निगम ने आकस्मिक परिस्थितियों में बेघरों को ठहराने तथा संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट करने की नौबत आई तो शहर के 4 स्थानों में 300 से अधिक लोगों को ठहराने की व्यवस्था की है। इसके लिए निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने चार जोन कमिश्नरों को जिम्मा दिया है। सभी सेंटर गुरुवार से शुरू हो जाएंगे। इन सेंटरों पर सोने तथा भोजनादि की व्यवस्था की जाएगी।

इन स्थानों पर बने सेंटर

सकरी, उस्लापुर, घुरू एवं मंगला क्षेत्र के लिए सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 2 बटालियन रोड , नया बाजार के सामने, तिफरा एवं सिरगिट्टी क्षेत्र के लिए सामुदायिक भवन यदुनंदन नगर, स्थल कार्यालय तिफरा, पुराने नगर निगम के 66 वार्डों के लिए वेयर हाउस सामुदायिक भवन, भक्त कंवरराम गेट के पास तथा रेलवे क्षेत्र के लिए रैन बसेरा एवं त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार दीनदयाल गार्डन के पास व्यवस्था की गई है। ठहराए गए व्यक्तियों को ठहराने सामाजिक दूरी बनाए रखने दो
मीटर की दूरी, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है।

निगम ने मार्किंग कराई

नगर निगम प्रशासन ने दवा दुकानों राशन दुकानों में असुरक्षित तौर पर जुटने वाली भीड़ को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक करने एक मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए दुकान के बाहर मार्किंग कराई है।

नगर निगम ने आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए विकास भवन और मंगला चौक में बुधवार को वॉश बेसिन का इंतजाम कर दिया।

नगर निगम ने बनाए सार्वजनिक वॉश बेसिन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news corporation made arrangements to stay homeless isolate suspect in accidental situations


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ltvUK
via

Comments