कोरोना वायरस के संक्रमण और फल दुकानों व सब्जी बाजारों के बंद होने से आज फल सब्जी मंडी में इसका असर देखने मिला। मंडी में सभी सब्जियों और फल के दाम कम रहे। फल मार्केट में तो ग्राहकों की सुबह से कमी रही। फल के व्यापारी बार-बार रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर की स्थिति का जायजा लेते रहे। नागपुर में फल दुकानों के भी बंद किए जाने की सूचना मिलने और रायपुर की स्थिति की जानकारी लेने के बाद मंडी संघ ने दोपहर 1 बजे बैठक आहूत किया। सब्जी और फल के दामों में गिरावट पर चर्चा किया। इस दौरान यह निर्णय लिया कि बुधवार को मंडी बंद रहेगी। थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा ने बताया कि बाजार की स्थिति बहुत खराब है। पहले 3 करोड़ रुपए का व्यापार करते थे अब 1 करोड़ का भी नहीं रह गया है। संघ के सचिव कुमार साहू जो सब्जी के थोक विक्रेता है ने बताया कि सब्जी का बाजार मात्र 10 प्रतिशत रह गया है।
सकरी और दर्रीघाट के बाजार आज बंद हो सकते हैं
बृहस्पति, चांटीडीह, शनिचरी, मस्तूरी, जयराम नगर, जांजगीर, मुंगेली, सरगांव, सीपत के बाजार से सब्जी और फल लेने फुटकर विक्रेता मंडी नहीं पहुंचे। सोमवार को सरगांव, मस्तूरी, जयराम नगर, कोटा में साप्ताहिक बाजार लगता है। ये बंद कर दिए हैं। मंगलवार को सकरी और दर्रीघाट के बाजार को भी बंद किए जाने की जानकारी है।
विक्रेताओं बोले- लाठी खाकर दुकान नहीं खोल सकते
थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ को फुटकर फल व सब्जी विक्रेताओं ने फोन कर कहा कि हम पुलिस की लाठी खाकर दुकान नहीं खोल सकते। उनको आवश्यक वस्तु की दुकान खोलने पर पुलिस लाठी मार रही है। इसलिए विक्रेताओं ने थोक व्यापारियों से दिए गए ऑर्डर को भी निरस्त कर दिया।
सब्जी बाजार: दुकानें खुलते ही टूट पड़ी लोगों की भीड़, लोगों ने प्याजा व आलू ज्यादा खरीदा
बिलासपुर| सोमवार को शनिचरी बाजार में सुबह सब्जी दुकानों के खुलते ही सब्जी खरीदारी करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जी दुकानदारों ने बताया कि लोगों ने आलू और प्याज अधिक खरीदा। दुकानों के खुलने से लेकर दोपहर बाद तक सब्जी खरीदने लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों हरी सब्जियां भी खूब खरीदीं। बाजार में खरीदी करने आई भीड़ को दुकानदार समझाते रहे कि हर दिन जरूरत की सामग्री वाले बाजार आगे भी खुले रहेंगे, लेकिन लोग कहां मानने वाले थे। लोगों ने जमकर सब्जी की खरीदी की।
फल का नाम मंडी मूल्य खुदरा मूल्य
सेब 80-100/किलो 100-150/किलो
अंगुर 600-700/10 किलो 70-100/किलो
संतरा 35-40/किलो 45-60/किलो
केला 40/दर्जन 50/दर्जन
अनार 100-120/किलो 120-150/किलो
मोसंबी 30-32/किलो 45-50/किलो
अन्नानास 40-45/किलो 55-60/किलो
पपीता 5/किलो 15-20/किलो
सब्जी का नाम मंडी मूल्य खुदरा मूल्य
खीरा 12-13/किलो 30/किलो
बैगन 4-5/किलो 20/किलो
निंबू 32/किलो 40/किलो
टमाटर 200-220/25किलो 20/किलो
भिंडी 13-15/किलो 50-60/किलो
मुनगा 30/किलो 40-50/किलो
शिमला मिर्च 10/किलो 40/किलो
प्याज 13-15/किलो 25/किलो
लहसून 62/किलो 80/किलो
आलू पहाड़ी 1000/50किलो 25/किलो
आलू गोला 700/50किलो 15-20/किलो
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3af8dt1
via
Comments
Post a Comment