Skip to main content

अलग-अलग जोन की ट्रेनों की शिफ्टिंग शुरू, दो ट्रेनें बिलासपुर से गुजरी एक बिलासपुर में आकर थम गई


देशभर में लॉक डाउन होने के बाद अलग अलग रेलवे जोन की ट्रेनों को उनके मूल जोन पर भेजने का काम चल रहा है। इसकी वजह से बुधवार को दो ट्रेनें बिलासपुर से अप व डाउन दिशा में चलीं, वही एक ट्रेन जो बिलासपुर जोन की थी वह यहीं आकर थम गई।

जो ट्रेनें जिस जोन की है उस जोन को वापस भेजने का काम अलग-अलग जोन के ऑपरेटिंग विभाग के अफसर कर रहे हैं। ताकि उनके अपने जोन के कोचिंग डिपो पर दबाव न बने औैर जब ट्रेनें प्रारंभ करने की घोषणा हा़े तो रैक की दिक्कत न अाए। इसी के चलते बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ट्रेनें आकर रुकी। इनमें सबसे पहले बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस पहुंची। इसमें से 18 लोग उतरे जिनमें से रेलवे स्टाफ कर्मचारियों के अलावा 8 यात्री थे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे पूरी-अजमेर-पूरी एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन में सिर्फ 5 लोग सवार थे वह भी ट्रेन के एसी अटेंडेंट थे। इसके अलावा एक ट्रेन दोपहर लगभग 1 बजे पोरबंदर-संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस पहुंची। उस ट्रेन में एसी अटेंडर व पैंट्री कार कर्मचारियों सहित 12 लोग मौजूद थे। इनमें से यहां कोई भी नहीं उतरा। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन यहां से आगे रवाना हो गई। बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस से जो लोग यहां पहुंचे उनकी डॉक्टरी जांच के बाद उनको जाने दिया गया।
रेलवे स्टाफ व अटेंडर को भी अपने-अपने घर जाने दिया गया।

अनाउंसमेंट होता रहा: स्टेशन से ना कोई ट्रेन आ रही है ना जा रही है। इसके बाद भी अनाउंसमेंट सिस्टम लगातार चल रहा है। उसमें कोरोना वायरस से बचाव की हिदायतें दी जा रही है। कंपनियों के विज्ञापनों का प्रचार-प्रसार होता रहा है सुनने वाले सिर्फ रेल कर्मचारी और सफाई कर्मचारी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news shifting of trains of different zones started two trains passed from bilaspur and one stopped in bilaspur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WLAH9U
via

Comments