Skip to main content

पार्षद ने संदिग्ध मरीज की सूचना सीएमएचओ को दी


बिलासपुर| नगर पालिक निगम की मेयर इन कौंसिल के सदस्य एवं पार्षद राजेश शुक्ला ने बुधवार को अशोक नगर स्थित अटल आवास डी. 24 के एक आवास में ठहरे संदिग्ध मरीज की सूचना सीएमएचओ, पुलिस और नगर निगम के जोन कमिश्नर को दी। नागरिकों ने उन्हें बताया कि अटल आवास के 4-5 युवक हाल ही में अजमेर शरीफ की यात्रा पर गए थे, वहां से लौटे तो कुछेक को रिजर्वेशन नहीं मिलने पर ट्रेन की जनरल बोगी में सफर करना पड़ा। युवकों में से एक बीमार है। उसकी चिकित्सकीय जांच कराने की मांग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UirB2F
via

Comments