रतनपुर के चापी नाला के पास लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। जख्मी ग्रामीण को लोगों ने रतनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से सिम्स रेफर कर दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीण को 500 रुपए की सहायता राशि दी। भैंसाझार निवासी नारद सिंह खुसरो पिता गुलाब सिंह 60 वर्ष शनिवार कर सुबह चांपी नाला के पास कंपार्टमेंट नंबर 1591 में लकड़ी बीन रहा था। वहां तेंदुआ ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसके दाएं हाथ को पकड़ लिया। ग्रामीण ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। किसी तरह घायल नारद सिंह खुसरो भागते-भागते अपने घर पहुंचा जहां उसके परिजन उसे इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण उसे सिम्स भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीओ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि वन विकास निगम का जंगल है। वहीं लकड़ी बीनने ग्रामीण गया था। जहां तेंदुआ ने घायल कर दिया है।
घायल ग्रामीण।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ppFKb
via
Comments
Post a Comment