करोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसी स्थिति में रोज रोजी मजदूरी कर अपना घर चलाने वाले लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ट्विनसिटी में ऐसे लोगों, परिवारों की मदद के लिए समाज और संस्थाएं आगे आ रही हैं। चेट्रीचंड्र पर जहां सिंधी समाज दुर्ग के युवाओं लोगों को राशन का सामान बांटा। वहीं जन समर्पण सेवा समिति के सदस्य रोजाना रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को भोजन करवा रहे।
कैम्प-1 गुरुद्वारा की ओर से शुक्रवार को सुबह बजे दाल, चावल का लंगर बनवाकर पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर बांटा जाएगा। इसमें गुरुद्वारा के 2 लोग अपनी सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों को भोजन परोसेंगे। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के गुरुनाम सिंह कूका ने बताया कि जो व्यक्ति इसमें सहयोग करना चाहें वे सिख पंचायत, गुरुद्वारा कमेटी व छावनी थाना से संपर्क कर सकते हैं। राशन का सामान गुरुद्वारा में ही एकत्र किया जाएगा।
माहेश्वरी सभा ने पुलिस कर्मियों को बांटे फल
माहेश्वरी सभा भिलाई की तरफ से लॉक डाउन के दौरानखुर्सीपार, सुपेला, पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को फल वितरण किया।
चावल, दाल और सामान के पैकेट बांटे गए
सिंधी समाज दुर्ग के युवाओं ने अपने इष्ट देव झूलेलाल के अवतरण दिवस पर सेवा कार्य किए। सभी ने चावल, दाल व समान के पैकेट तैयार किए। फिर उसे जरूरतमंद व बुजुर्गों के घर पहुचाया।
दुर्ग के साथ बेमेतरा के लोग भी उठा सकेंगे फायदा
दुर्ग|कोरोना वायरस के चलते उत्पन्न संकट में जरूरतमंद और साधनहीन लोगों की सहायता के लिए सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को एक हेल्पलाइन नंबर 062611-24974 जारी किया है। सांसद ने अपने सेक्टर-5 भिलाई स्थित निवास से इस हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र दुर्ग व बेमेतरा जिले में स्थित नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत के किसी भी व्यक्ति को यदि भोजन, दवाई, अस्थायी आवास, चिकित्सा संबंधी कोई भी जरूरत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर सकता है। भोजन की आवश्यकता होने पर दिन में दो बार संबंधित व्यक्ति तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें सुबह का भोजन 10 से 12 के बीच और रात का भोजन शाम 6 से 8 बजे के बीच पहुंचाया जाएगा। इससे जनता को एक हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
लॉकडाउन: मदद के लिए आगे बढ़े समाज के लोगों के हाथ
महेश्वरी सभा के युवाओं ने पावर हाउस में तैनात जवानों को दिए फल।
गांव में किए सेवा कार्य
अंडा| ड्यूटी में तैनात जवानों को युवाओं ने पानी, चाय पिलाई, फल बांटे। दिग्विजय सिन्हा, लुकेश देवांगन, डॉ. एनके साहू ने जवानों, पेट्रोल पंप कर्मियों, बस्ती में रहने वालों को फल व खाद्य सामग्री दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBYFSk
via
Comments
Post a Comment