Skip to main content

वितरक बंधुओं के हक में पाठकों से निवेदन


देश में कोरोनावायरस फैलने की इस कठिन घड़ी में समाचार पत्र विक्रेता, वितरक बंधु इस आपदा को भूलकर घर-घर अखबार पहुंचाकर बखूबी अपना धर्म निभा रहे हैं। जहां एक ओर अफवाहों का दौर है, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की भरमार है, उस माहौल में वे सच्चे खबरदूत बनकर पाठकों को कोरोनावायरस का अपडेट-ऐहतियात और सच्ची खबरें आप तक पहंुचाने का सही और उपयोगी जरिया बने हुए हैं। ये सब वही वितरक बंधु हैं, जो बिना रुके बारिश-आंधी-तूफान में आपके घरों में अखबार पहंुचाते रहे हैं।

आपसे आग्रह है कि आप तक अखबार पहुंचाने वाले वितरकों का भुगतान इस माह थोड़ा त्वरित कर दें। पेटीएम, गूगल-पे या उनके खातों में आरटीजीएस से भुगतान कर सकें तो ज्यादा अच्छा होगा। नगद भुगतान भी कर सकते हैं। संकट के इस दौर में आप इन वितरक बंधुओं का साथ दें, ताकि इनका हौसला बना रहे और बिना किसी रुकावट के आपके घरों तक सच्ची और विश्वसनीय खबरों की दस्तक दे सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JkDMps
via

Comments