Skip to main content

एक ही मकसद... कोई भूखा न रहे, घर जाकर दे रहे सामग्री

बिलासपुर| कोरोना संक्रमण के चलते शहर की संस्थाओं और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को भोजन बांटने का सिलसिला अब और अधिक तेज हो गया है। मदद के लिए हर मोहल्ले से हाथ उठ रहे हैं। शहर में काम नहीं होने से कई लोगों के समक्ष भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। इसे देखते हुए कई समाज, संगठन और संस्थाएं आगे आई हैं। ये भोजन के पैकेट तैयार करवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ जरूरतमंदों को चावल, आटा, तेल आदि सामग्री दी जा रही है ताकि वे खाना बनाकर खा सकें।


पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने कर रहे अपील

कोरोना वायरस से सिर्फ मानव ही नहीं बल्कि अपने-अपने स्तर पर हर कोई व्यथित है। गली, मोहल्ले व बाजार के होटल, ढ़ाबे बंद होने से पशु-पक्षियों पर शामत आ गई है। इसे देखते हुए सिंधी कॉलोनी निवासी एक नई पहल के समाज सेवी मुरली रावलानी ने बेजुबानों को रोज रोटियां खिलाने का कार्य शुरू किया है। इसके साथ ही अन्य लोगों से भी अपने आसपास घूम रहे बेजुबानों की मदद करने की अपील की है।

मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही

लॉकडाउन के दिन से प्रताप टॉकीज चौक, बृहस्पति बाजार रोड, गोल बाजार, सदर बाजार में घूम रहे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में प्रणव शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय कौशिक, आशीष सोनी, विक्की यादव लगे हैं। पहले रोटी देना शुरू किया और बाद में प्रशासन से अनुमति लेकर गायों को चारा देने लगे। इस ग्रुप के द्वारा सड़क में चोटिल गौवंश को पूरे 12 माह अपने गोधाम लाकर स्वयं के खर्चे से इलाज किया जाता है।


रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कुलियों को दी राशन सामग्री


कुली शब्द सुनते ही हर किसी के जेहन में सफेद पेंट और लाल कुर्ता पहना आदमी नजर आने लगता है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 130 कुली कार्यरत हैं। लॉकडाउन के चलते इनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उनकी इस स्थिति को देखते हुए रेलवे के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों ने 130 परिवारों का जिम्मा लेने का निर्णय लेते हुए उन्हें दाल और चावल दे रहे हैं। सीएमआई बीके विश्वास ने बताया कि 3 दिन से वह और उनके परिचालन विभाग के अन्य साथी रेलवे कालोनियों में जरूरतमंद गरीबों को ब्रेड, केला, बिस्किट, दूध व अन्य जरूरी सामान्य मुहैया करा रहे थे। रविवार को पता चला कि कुली व उनके परिवार आर्थिक संकट में है और उनके पास खाने पीने का भी सामान नहीं है। 40 कुलियों को सोमवार को बुलाया और उन्हें सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए दाल और चावल के पैकेट दिए। मंगलवार और बुधवार को बचे हुए अन्य कुलियों को अनाज के यह पैकेट दिए जाएंगे। इसी चक्र में आगे भी उन्हें राशन दिया जाएगा।


ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को चाय दी

एक नई पहल के सदस्य संदीप पाठक ने अपनी मोटर साइकिल में चाय कंटेनर रखने की व्यवस्था कर लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस की सेवा करने में जुट गए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों में घूमकर तैनात पुलिस कर्मियों और आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात लोगों की चाय से सेवा कर रहे हैं।


दयालबंद गुरुद्वारे से जरूरतमंदों को दी गईं रोटियां


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दयालबंद के द्वारा लॉकडाउन के दौरान सेवा कार्य किया जा रहा है। पेंड्रीडीह बायपास से गुजर रहे मजदूरों के लिए गुरुद्वारे से 3 हजार रोटियां पुलिस प्रशासन के सहयोग से भेजी गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news one purpose no one is hungry giving materials at home
Bilaspur News - chhattisgarh news one purpose no one is hungry giving materials at home
Bilaspur News - chhattisgarh news one purpose no one is hungry giving materials at home
Bilaspur News - chhattisgarh news one purpose no one is hungry giving materials at home
Bilaspur News - chhattisgarh news one purpose no one is hungry giving materials at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bE7qlU
via

Comments