Skip to main content

कॉलोनियों में दाे दिन से बिजली हाे रही है बंद


दुर्ग|भिलाई से जुड़ी कालाेनियाें में पिछले दाे दिन से बिजली बंद हाेने लगी है। रात हाे या दिन कभी भी बिजली बंद की जा रही है। इसकी वजह से कॉलोनीवासी खासे परेशान हैं। लगातार शिकायत के बाद भी इसका स्थाई निदान उतई विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नहीं किया जा सका है। विभाग इंसुलेटर फूटने, ट्रांसफॉर्मर के ग्रिप में पानी घुसने की वजह से समस्या होना बता रहे। भिलाई मराेदा से लगा चंद्रनगर उमरपाेटी, लाेक नगर उमरपाेटी, न्यू नेहरूनगर, वेदांत नगर सहित अन्य कॉलोनी हैं। इन कालाेनियाें में हजारों लाेग निवास करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vZTwv4
via

Comments