प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर तक लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में मूलभूत जरूरतों के अलावा सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी सोमवार सुबह होते ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई और सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए दुकानों को बंद कराया और आगे भी बंद रखने की अपील की। इसके चलते शाम होने तक सड़कों पर लोगों की भीड़ कम होती गई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी करने के लिए ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के कारण लोग घरों में बंद रहे। सोमवार सुबह होने की दुकानें खुलने लगीं और यह देख लोग भी आपाधापी में जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए निकलने लगे। इससे सड़कों पर भीड़ हो गई। वहीं किराना और मेडिकल दुकानों पर भी खासी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए जुटने लगे। यह देख कुछ अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोल लीं। दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों ने लॉक आउट का पालन कराने की कमान संभाली। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों में घूम-घूमकर लोगों को समझाइश दी और दुकान नहीं खोलने की सलाह दी। वहीं अधिकारियों ने सड़कों पर एकजुट होती भीड़ को देख लोगों से घरों में रहने की ही सलाह दी, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं और कुछ देर बाद ही फिर से खोल लीं। हालांकि शाम होते ही सड़कों पर भीड़ कम हो गई।
जनता कर्फ्यू के बीच पार्टी, पूर्व पार्षद व होटल मालिक पर केस
अंबिकापुर | कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शासन की तरफ से रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान पार्टी मनाने के मामले में आईजी रतनलाल डांगी के निर्देश पर पुलिस ने होटल संचालक व पूर्व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के बसंत होटल में रविवार को पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी ने बेटे की शादी का रिसेप्शन रखा था। इसमें मेहमान शामिल होने पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने होटल संचालक केके अग्रवाल व पूर्व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियात नहीं बरतने पर पुलिस की यह पहली करवाई है। पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी द्वारा होटल बसंत में रविवार को अपने बेटे की शादी का रिसेप्शन रखा गया था। इसके बारे में पता चलने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम रात में होटल पहुंची तो वहां काफी संख्या में लोग थे और पार्टी चल रही थी। इस संबंध में होटल संचालक से भी प्रतिबंध के बाद भी होटल में पार्टी के लिए बुकिंग के संबंध में पूछताछ की गई। पार्टी के लिए होटल पहले ही बुक करा लिया गया था। इस बीच कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी पार्टी कैंसिल नहीं की गई थी।
जरूरी न हो तो बाहर से सब्जी न मगाएं
कोरोना के संकट को देखते हुए सब्जी व्यापारियों की सोमवार को इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है। इसे लेकर कंपनी बाजार में बैठक हुई। व्यापारियों के आग्रह पर बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता भी शामिल हुए। एक मीटर के फासले पर सभी बैठे थे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जरूरी न हो तो जिले से बाहर से सब्जी न मगाएं। सरगुजा सहित संभाग में सब्जी का पर्याप्त उत्पादन है। इससे जिले की जरूरत पूरी की जा सकती है।
आईजी व एसपी ने लोगों को दी समझाइश
सोमवार को जरूरी सुविधाओं के अतिरिक्त शहर के कई क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं। वहीं लोगों की भीड़ भी दिखी। ऐसी सूचना मिलते ही आईजी रतनलाल डांगी व एसपी आशुतोष सिंह ने गाड़ियों से नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई जगह जरूरी सुविधाओं के अलावा अन्य दुकानें खुली देख आईजी ने दुकानदारों के अलावा लोगों को समझाइश देकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए साथ देने को कहा।
अफसरों ने खुली दुकानें बंद कराईं
शहर के देवीगंज रोड और सदर रोड पर स्थित बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। किराना और मेडिकल की दुकानें पूरी तरह से खुली रहीं। इन दुकानों को खुला देख पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हिदायत देकर दुकानों को बंद कराया और दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बोले- घरों से निकलने पर होगी कार्रवाई
शहर के महामाया चौक के पास दिखी भीड़भाड़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjGiZa
via
Comments
Post a Comment