Skip to main content

शाम को प्रबंधन करे पानी की सप्लाई: इंटक


भिलाई|बीएसपी टाउनशिप फिलहाल एक समय सुबह पानी की सप्लाई की जा रही है। इंटक ने शाम को भी पानी सप्लाई शुरू किए जाने की मांग की है।

इसके साथ ही स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल कर्मियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता, व ईडी पीएंडए एसके दुबे से मुलाकात की। महासचिव एसके बघेल ने कहा कि बीएसपी में जो कर्मचारी इन विपरीत परिस्थितियों में संयंत्र को चालू रखे हुए हैं, उनके लिए स्पेशल एलाउंस की बात की गई और संयंत्र के अंदर पांच जगह पर कैंटीन को दोबारा चालू करने की मांग की गई इनमें कोक ओवन, आरएमपी दो, पावर प्लांट वन, यूआरएम, आरएसएम एवं बीबीएम कैंटीन शामिल है। इस मांग पर प्रबंधन ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इंटक महासचिव एसके बघेल ने संयंत्र के सभी विभागों के केबिन पुलपिट, रेस्ट रूम, कंट्रोल रूम एवं अन्य जगहों को लगातार सैनिटाइज करते रहने और कर्मचारियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर साबुन एवं गमछा की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए तथा टाउनशिप में सभी सेक्टरों को सैनिटाइज करने की मांग की। बैठक में स्टील एंप्लाइज यूनियन के महासचिव एसके बघेल अतिरिक्त महासचिव संजय साहू उप महासचिव पीवी राव आदि रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V1v7Or
via

Comments