बिलासपुर|कोरोना वायरस की राेकथाम के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सुखमनी साहेब सर्कल के सहयाेग से पांच दिवसीय सहज पाठ साहेब निरंतर चल रहा है। इसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी अपना सहयोग दे रहे हैं। सिक्ख समाज के द्वारा सभी के भले के लिए अरदास की जा रही है। विश्वास के साथ संगत अपने घरों में यह पाठ कर रही है। दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पाठ बिलासपुर के साथ ही मुंगेली, सरगांव, रायपुर, बिल्हा की भी संगत सोशल माध्यम से जुड़ कर पाठ कर रही है। इससे सोशल डिस्टेंस का भी पालन हाे रहा है। श्री सुखमनी साहेब सर्कल की अध्यक्ष रोमी सलूजा ने बताया कि सिक्ख धर्म की पहचान गुरुवाणी के प्रति उसकी सच्ची
श्रद्धा की प्रतीक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QX7lS9
via
Comments
Post a Comment