मेयर बोले- घरों से नहीं निकलें बाहर
मेयर डाॅ. अजय तिर्की ने सोमवार को नगर भ्रमण कर कोरोना वायरस से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई व जागरूकता अभियान का जायजा लिया। मेयर ने सफाई के अलावा इस मुहिम में लगे अधिकारियों से भी चर्चा की। मेयर ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना से निटपने के लिए डाॅक्टरों के सुझावों पर अमल करें। दो हफ्ते तक अभी हम खतरनाक जोन हैं। इसलिए जरूरी न हो तो घरों से न निकलें।
अपील
एक्सपर्ट से जानिए
एक्सपर्ट: डाॅ. पीएस सिसोदिया, सीएचएमओ सरगुजा
{मैं संक्रमण से खुद को व अपने परिवार को कैसे बचाऊं?
-लोगों से 3 फीट की दूरी बनाएंं। जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे दूर रहें। छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढक लंे और तत्काल टिशू को डस्टबीन में फेंक दें। बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो डाक्टर से मिलें। कोशिश करें कि घर पर ही रहें।
{सैनेटाइजर कैसे इस्तेमाल करें?
- कई बार हाथों को कम से कम 20 सेंकेंड तक धोंए। कोई भी सोल्यूशन जिसमें कम से कम 70%एल्कोहल हो या स्प्रीट का भी उपयोग कर सकते हैं।
डॉ. सुशील मो. 7000894780, 986119767
450
देश में
01
प्रदेश में
सरगुजा
11 संदिग्ध अब तक
00 कोरोना पॉजिटिव
5 कोरोना निगेटिव
शंकरगढ़| कोरोना वायरस से बलरामपुर जिले में एक कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने की खबर वेब पोर्टल में प्रसारित करने पर संबंधित मीडिया कर्मी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक न्यूज पोर्टल पर बलरामपुर में पाया गया कोरोना का संदिग्ध मरीज खबर चलने की सूचना मिली। यह खबर लक्ष्मण पैकरा ने 20 मार्च को प्रसारित की है। इसमें लिखा है कि बलरामपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीज को रायपुर के लिए रेफर कर दिया है। स्वास्थ्य व राजस्व विभाग से इस खबर को भ्रामक होना बताया । लक्ष्मण से पत्रकारिता के संबंध में पंजीयन की मांग करने पर दस्तावेज नहीं होना बताया। इस खबर के प्रकाशन से क्षेत्र के लोगों में अफवाह फैल गई। मामले में लक्ष्मण पैकरा निवासी हरगवां थाना शंकरगढ़ के खिलाफ 188, 505 व महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
फेक न्यूज
कोराेना अपडेट
हैल्पलाइन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afXsGS
via
Comments
Post a Comment