लाेन के नाम पर करोड़ों का घोटाला कर फरार होने वाले विश्वजीत भौमिक पर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें सिम्स चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित तीन को आरोपी बनाया गया है। इनपर फर्जी बैंक गारंटी के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपए का गबन करने का आरोप है। यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक राकेश कुमार पिता छबिलाल 30वर्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने की। बैंक ने इस मामले की पहले जांच की फिर पुलिस को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। घटना 2016 की है। 12 जून 2016 से अब तक रायल फेब्रिटेक के प्रोपाइटर अरुण कुमार साहू व विश्वजीत भौमिक ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा सिम्स के अधिकारी राजेश शर्मा के साथ धोखे से फर्जी बैंक गारंटी के माध्यम से करीब 1 करोड़ रुपए निकालकर एनएसआईसी के साथ धोखाधड़ी की। मूल बैंक गारंटी बैंक रिकार्ड से गायब मिला। बैंक गारंटी जारी ही नहीं किया था। मामले की बैंक ने आंतरिक जांच कराई। इसमें पाया गया कि तत्कालीन शाखा प्रमुख राजेश शर्मा ने अरुण कुमार साहू व विश्वजीत भौमिक के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से धोखा देने की नीयत से दो अलग अलग बैंक गारंटी तैयारी की व भुगतान भी प्राप्त कर लिया। साक्ष्य छिपाने के लिए मूल बैंक गारंटी के दस्तावेजों को भी रिकार्ड में संरक्षित नहीं रखा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yotUZT
via
Comments
Post a Comment