Skip to main content

राशन दुकानों में डिस्टेंसिंग का पालन कराने चूने से की जाएगी मार्किंग


बिलासपुर| जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए चूने से मार्किंग कराई जाएगी। सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण के पूर्व सोशल डिस्टेंसिंग की कार्यवाही संबंधित खाद्य निरीक्षक एवं उचित मूल्य दुकानदार से समन्वय कर सुनिश्चित करें। वर्तमान में जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल एवं मई का दो माह का राशन निशुल्क वितरण किया जाना है। ऐसी स्थिति में उचित मूल्य दुकानों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39u4hUd
via

Comments