Skip to main content

अब ऑनलाइन क्लासेस और वाॅट्एसप ग्रुप में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ताकि डिस्टर्ब न हो पढ़ाई

कॉलेज और नेशनल इंस्टीट्यूट्स स्टूडेंट्स के लिए शुरू व्यवस्थाएं

कोरोना वायरस के कारण शहर के सभी स्कूल, कॉलेज और ट्रिपलआईटी, एनआईटी जैसे नेशनल इंस्टीट्यूट्स भी बंद हैं। लॉकडाउन में स्टूडेंट्स की पढ़ाई डिस्टर्ब न हो इसके लिए इंस्टीट्यूट अलग-अलग कदम उठा रहे हैं। इंस्टीट्यूट्स स्टूडेंट्स को ऑनलाइन असाइनमेंट, कोर्स, नोट्स अवेलेबल करा रहे हैं ताकि वे घर बैठे अपना सिलेबस कंप्लीट कर सकें।

शुरू की ऑनलाइन क्लासेस ऑफर कर रहे कोर्स भी

शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान ने स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था शुरू की है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते और क्लास शुरू नहीं होती तब ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। ऑनलाइन क्लास शुरू करने का मकसद यह है कि इससे स्टूडेंट्स घर में बोर नहीं होंगे और जब कॉलेज में क्लासेस शुरू होंगी तब स्टूडेंट्स को आगे के टाॅपिक को समझने में दिक्कत नहीं होगी। इन क्लास के अलावा स्टूडेंट्स को कोर्सएरा, एनपीटीईएल जैसे ऑनलाइन कोर्स भी अवेलेबल करा रहे हैं ताकि वे खाली समय का इस्तेमाल कर सकें।

एनआईटी- वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर रहे नोट्स

स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट न आए और समय पर सिलेबस कंप्लीट करने के मकसद से एनआईटी ने स्पेशल क्लास शुरू की है। इसके लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जहां लेक्चर के नोट्स शेयर कर रहे हैं। साथ ही असाइनमेंट देने के साथ सबमिशन भी लिया जा रहा है। प्रो. डॉ. स्वास्तिक स्थापक ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए अभी क्लासेस स्थगित कर दी गई हैं। पढ़ाई कंटीन्यू रखने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं।

मेल कर रहे नोट्स, कॉल पर सॉल्व कर रहे क्वेरीज

ट्रिपलआईटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के. हरीश कुमार ने बताया, कोरोना वायरस के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इस परिस्थिति में स्टूडेंट्स और हमारे पास एक ही विकल्प है ऑनलाइन स्टडी का। इसलिए स्टूडेंट्स को क्लास नोट्स ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं। अभी फैकल्टीज कैंपस में ही हैं इसलिए क्लास टाइम पर वे हर स्टूडेंट्स को नोट्स मेल कर रहे हैं। उन्हें असाइनमेंट भी ऑनलाइन दे रहे हैं। असाइनमेंट कंप्लीट होने के बाद उनका सबमिशन भी ऑनलाइन लिया जा रहा है। स्टूडेंट्स की क्वेरीज भी मेल और कॉल में सॉल्व कर रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
से ले रहे क्लासेस


आईआईटी भिलाई के डॉ. ऋषि रंजन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अभी संस्थान बंद है। पहले हमने सेमेस्टर को 10 से 15 दिन आगे बढ़ाने की प्लानिंग की थी लेकिन इसके आसार नहीं दिख रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैकल्टी क्लासेस ले रही है। साथ ही नोट्स भी शेयर कर रह हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WG2V61
via

Comments