लॉकडाउन के लिए प्रबंधन की योजना भी जानिए...
{संयंत्र के भीतर कार्य करने वाले सभी महिला कर्मियों को14 अप्रैल तक घर से रहकर कार्य करने की सुविधा दी गई है।
{ब्लास्ट फर्नेस 6 एवं 7 कोक ओवन बैटरी 3 एवं 5 को बंद कर हॉट रिजर्व में रखने, प्लेट मिल, वायर राड मिल, मर्चेंट मिल, बीबीएम, एसएमएस-1, को बंद किया जाएगा। शेष|पेज 4
भिलाई | कोरोना वायरस से कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलपांत को छोड़ उसने सारे उत्पादन को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। प्रबंधन के फैसले के बाद अगले दो-तीन दिनों में अलग-अलग चरणों में मर्चेंट, मिल, बार एंड रॉड मिल, प्लेट मिल जैसे महत्वपूर्ण मिलों के साथ ज्यादातर शॉप्स में उत्पादन बंद कर दिए जाएंगे। जिन हिस्सों में उत्पादन जारी रहेगा, वहां भी सोशल डिस्टेंस को मेनटेन रखने के लिए आधे से भी कम कर्मियों से काम लिया जाएगा। उसके लिए शिफ्ट की टाइमिंग से बदलते हुए एक घंटे बढ़ा दिया गया है। प्लांट के अंदर तैनात सभी महिला कर्मियों को अगले 14 अप्रैल तक वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xrtcue
via
Comments
Post a Comment