Skip to main content

कोरोना इफेक्ट: घरों में बढ़ी सदस्यों की संख्या, लोड बढ़ने से उड़ने लगे ट्रांसफॉर्मर के सेक्शन व डीओ


कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। सभी लोगों को घर में रहने कहा गया है। ऐसे में सभी घरों में एक साथ रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। ये लोग घर से ही कार्यालय के काम बिजली उपकरणों के प्रयोग से कर रहे हैं। उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल होने से ट्रांसफार्मरों के सेक्शन और डीओ जल रहे हैं। जोन कार्यालयों की बात करें तो यहां के फ्यूज कॉल सेंटरों में 23 मार्च के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के हर दिन 10-15 शिकायतें मिल रही हैं।

लोगों के घर में रहने और तापमान ज्यादा रहने के कारण टीवी, कूलर, पंखे, एसी के साथ कार्यालयीन कंप्यूटर का भी उपयोग कर रहे हैं। इसके कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा। ऐसे में बुधवार को मंगला इलाके में बिजली बंद रही। यहां लगो मीटरों के हिसाब से बिजली विभाग ने कम कैपेसिटी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसका खामियजा लोग आए दिन बिजली बंद होने से भुगत रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण कई बाद बिजली बंद हुई। गर्मी से लोग परेशान होते रहे। यही हाल लिंक रोड क्षेत्र का रहा। यहां पुराना आरटीओ स्थित सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन की सप्लाई में समस्या आने पर 3-3 मिनट में बिजली बंद होती रही। दयालबंद पानी टंकी के 11 केवी फीडर में लगे मीटरिंग इक्यूपमेंट(एमई) के फूट जाने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई।

काॅमर्शियल, सड़क बत्ती का लोड कम व शिकायत घटी

दुकान, मॉल, कार्यालयों में छुट्टी है। ऐसे में सड़क बत्ती पर पड़ने वाला लोड कम हो गया है। अधिकारियों की माने तो कॉमर्शियल सप्लाई पूरी तरह से बंद है। इससे शिकायतें भी घट गई हैं।

तीन तरह की समस्याएं आ रही हैं

विभाग के कर्मचारियों की माने तो वर्तमान में तीन तरह की समस्याएं आ रही हैं। पहला घर में जाने वाले सर्विस कनेक्शन में पोल से घर तक की लाइन में पोल कार्बन की। दूसरा ट्रांसफार्मर में लगे बॉक्स से एक या दो एलटी लाइन के ग्रिप सेक्शन जलने की और तीसरा ट्रांसफार्मर के डीओ जलने की।

एसडीएम से पास बनवाने में लगे रहे अधिकारी

बिजली आवश्यक सेवा में आती है। इसकी आपूर्ति लगातार हो इसके लिए विभाग के अधिकारी अपने फिल्ड ड्यूटी के कर्मचारियों के ले पास बनवाने में जुटे रहे। यह पास एसडीएम कार्यालय से बनना है, इसके लिए कर्मचारियों के दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में लेकर दिनभर अधिकारी जुटे रहे। विभाग में फ्यूज कॉल सेंटर और नियमित कर्मचारी लाइनमैन और सब स्टेशनों को चलाने के लिए ऑपरेटर काम करते हैं। इनको आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पास की व्यवस्था की जा रही है।

लिंक रोड में सड़क पर एक तरफ अंधेरा और दूसरी तरफ रोशनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news corona effect increased number of members in homes increased load load due to transformer section and do


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xsMQpv
via

Comments