कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के कारण शहर के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई समाज और संगठन भोजन सामग्री व अन्य तरह की मदद कर रहे हैं। शहर के विभिन्न संगठन सुबह से लेकर रात तक लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इसके वे सावधानी का ध्यान रखते हुए सामग्री भी जुटा रहे हैं। बांटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान भी रख रहे हैं। शहर में सामाजिक संस्था हंगर फ्री, ख्वाब इंडिया, यूथ संस्कार फाउंडेशन के सदस्य, जज्बा एजुकेशन वेलफेयर एंड सोसायटी के साथ शहर की अनेक तमाम संस्थाएं लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इसके साथ ही विभिन्न समाजों के लोग भी अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का कार्य कर रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिए 2 लाख 11 हजार
पंजाबी समाज किसी भी आपदा में सदैव तत्परता के साथ खड़ा रहता है। विश्व में आई इस आपदा संक्रमण से जूझने जहां एक तरफ जिला प्रशासन, प्रदेश और भारत सरकार ही नहीं पूरा विश्व समुदाय लगा हुआ है। शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दयालबंद बिलासपुर की प्रबंधक कमेटी ने इंडियन रेड क्रास सोसायटी के जिला बिलासपुर के समन्वयक सौरभ सक्सेना को सहयोग राशि 2 लाख 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। चेक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ एव खजांची जगमोहन सिंह अरोरा ने सौंपा। साथ ही कमेटी ने एक पत्र जिला प्रशासन के नाम लिखकर बताया है कि गुरुद्वारा दयालबंद में एक आटोमैटिक रोटी बनाने की मशीन है। इसकी क्षमता 3 हजार रोटी प्रति घंटे है। इसका उपयोग प्रशासन कर सकता है।
मार्मिक चेतना ने जरूरतमंदों को दिया राशन
शनिवार को मार्मिक चेतना संस्था को पता चला कि कबीर चौक में एक परिवार को राशन की जरूरत है। डर से वह घर से नहीं निकल रहे हैं। संस्था की अंकिता पाण्डेय ने परिवार काे राशन पहंुचाईं। साथ ही वहां के लोगों को दुकान खोलने के समय और अन्य सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
तीन ट्रस्टों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 2 लाख 2 हजार
जय श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट बिलासपुर ने कोरोना वायरस के दौरान लोगों की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाता 30198873179 में 51 हजार रुपए की राशि दी है। श्याम मंदिर के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार यह राशि नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के चेक के माध्यम से भेजी गई है। इसके साथ जय श्री श्याम जय नारायणी परिवार चूडीधाम ट्रस्ट बिलासपुर के द्वारा भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख की राशि दी गई है। श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा कमेटी (न्यास) घोंघा बाबा मंदिर परिसर के द्वारा भी 51 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई।
संभागीय अग्रवाल महासभा ने दिए 1 लाख रुपए
देशभर फैली कोरोना महामारी से बचाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए संभागीय अग्रवाल महासभा मुख्यालय बिलासपुर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख रुपए दिए। महासभा के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप बिंदल हैं। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार यह राशि मुख्यमंत्री के सहायता कोष के खाता क्रमांक 30198873179 में चेक के माध्यम से भेजी गई।
राष्टीय गौ रक्षा वाहिनी
जरूरतमंदों को कराया भोजन
दोपहर और रात में बांट रहे भोजन
कोरोना वायरस के कारण देशभर के साथ ही शहर में भी लॉकडाउन चल रहा। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करने में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश मसीह एवं जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह खनूजा, हरमीत सिंह खनूजा, हरशमित सिंह खनूजा, अमन मसीह आदि जुटे हैं। हर दिन लोगों को खाने का वितरण किया जा रहा। शहर के विभिन्न जगहों पर लोगों को खाने के पैकेट दिए गए।
लॉकडाउन के चलते एक समय की रोटी के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा। झुग्गी बस्ती और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को खाने के लिए समस्या को देखते हुए चर्च ऑफ ख्राइष्ट सीएमडी चौक निर्वाचित प्राचीन समिति के भाई एडवर्ड मसीह और संजय मसीह ने मिलकर लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक दोपहर और रात में लोगों को विभिन्न जगहों पर खाने का वितरण किया जाएगा। भोजन वितरण करने में अभिजीत चरन, आसना, नवीन मसीह, देवेंद्र दीप, शीतल मसीह, संजय केडिया, अजय सिंह, राहुल आदि जुटे हैं।
वार्ड-60 कपिल नगर में रोज मेहनत मजदूरी
करके कमाकर खाने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। उनको आगे भी किसी प्रकार की समस्या होने पर हर तरह से संभव मदद करने
कहा गया। इस दौरान पार्षद विजय ताम्रकार, भाजयुमो नेता महर्षि बाजपेयी, मनोज सोनी, पदमन पटेल, सतीश सराफ, दिलीप साराफ, अभिषेक ठाकुर, प्यारे नेताम, विशाल ताम्रकार उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UI7Q3M
via
Comments
Post a Comment