पार्षद रविंद्र ने एक माह तो बोदरी के पार्षद वर्मा ने एक साल का वेतन दिया
बिलासपुर| नगर निगम वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह कोरोना के लिए एक महीने की पार्षद मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। सिंह ने बताया कि भयावह संक्रमण से समाज के सामने गंभीर आपदा की स्थिति निर्मित हो गई है। इधर बोदरी नगर पंचायत के पार्षद विजय वर्मा ने एक साल का मानदेय दे दिया है।
एक माह का मानदेय राहत कोष में दिया
बिलासपुर| जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में एक माह का मानदेय देने की घोषणा की है। अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने इस बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है। चौहान ने अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा सक्षम लोगों से भी कोरोना राहत कोष में धन राशि देने की अपील की है जिससे जरूरतमंदों की
सहायता की जा सके।
मेयर, सभापति निधि से मास्क क्रय कर सकेंगे
बिलासपुर| महापौर निधि, अध्यक्ष निधि, पार्षद निधि और एल्डरमेन निधि से पूर्व में स्वीकृत कार्यों के साथ साथ अब मास्क व सेनेटाइजर क्रय करने की अनुमति दे सकेंगे। विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. ने बताया कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य शासन ने निर्णय लिया है। जनप्रतिनिधि अपनी निधि से मास्क और सेनेटाइजर की
खरीदी भी करवा सकेंगे।
श्रमिकों को तत्काल मदद पहुंचाने समिति बनी
बिलासपुर| पंजीकृत श्रमिकों को तात्कालिक सहायता प्रदान करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल सदस्य, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बीएस उइके सदस्य एवं नोडल अधिकारी तथा सहायक श्रमायुक्त ज्योति शर्मा सदस्य सचिव होंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7489174678
भी जारी किया गया है।
जरूरतमंदों को भोजन देने फ्री किचन में अन्नदान करें
बिलासपुर| कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लागू लॉक डाउन के कारण अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन की आवश्यकता पड़ रही है, जिसके लिए अनेक स्वयं सेवी संस्थाएं व समाजसेवी फ्री किचन का काम कर रहे हैं। जिसके लिए अन्नदान किया जा सकता है। नवरात्रि पर्व पर कन्या भोज के नाम पर भी फ्री किचन में दान किया जा सकता है।
कांगेस विधि विभाग की मदद करने की अपील
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समस्त विश्व में कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी के रूप मे घोषित कर दिया है। ये चीन से फैलते हुई पूरे विश्व मे भारत सहित सभी हिस्सों मे फैल चुका है। देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है। सेवा मे लगे पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर एवं हॉस्पिटल स्टॉफ को भी कई चीजों की जरुरत पडती है मदद करने कहा है।
नेहरू नगर के लोगों को मास्क मिलेंगे: नम्रता
बिलासपुर| नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद नम्रता भास्कर यादव ने वर्ष 2020-21 की समस्त पार्षद निधि डेढ़ लाख रुपए से वार्ड की जनता के िलए सेनेटाइजर, मास्क एन-95 एवं हेंड ग्लब्स की खरीदी करने पत्र आयुक्त नगर निगम को भेजा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निगम प्रशासन उनकी निधि से जल्दी मास्क और सेनेटाजर की खरीदी कर वार्डवासियों को वितरित करेगा, ताकि वह कोरोना वायरस
से अपना बचाव कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3duYHnF
via
Comments
Post a Comment