Skip to main content

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपए

रायपुर।राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कोरोना वायरस की रोकथाम और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ रुपए दिया है। इस संबंध में सांसद छाया वर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है।

महामारी को छत्तीसगढ़ में पांव पसारने से रोकने के लिए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य अमला पुरजोर तरीके से लगा हुआ है। उन्होंने इस बीमारी के प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने और कारगर उपायों के लिए अपने सांसद क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) से मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ रुपए प्रदान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QSXkFy
via

Comments