Skip to main content

बालोद समेत कई इलाकों में ओलों के साथ आधे घंटे हुई बारिश, अंधड़ में उखड़े पेड़ व बिजली पोल

भिलाई | रविवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप फिर शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। परसतराई में स्थिति ऐसी रही कि ओले घरों तक पहुंच गया। एक फीट तक पानी भर गया। गुंडरदेही व डौंडीलोहारा ब्लॉक व अर्जुन्दा क्षेत्र में शाम 4.30 से 5 बजे के बीच अंधड़ बारिश से कई जगह पेड़ उखड़ गए तो कई गांवों में बिजली पोल भी गिर गए हैं।

जहां रात भर ब्लैकआउट की स्थिति रही। कई गांव के घरों के छप्पर और टीन शेड भी उड़ गए हैं। परसतराई, कांदुल, कुम्हालोरी, डेंगरापार सहित कई गांव में ओले के साथ जमकर बारिश हुई तो कई जगह आंधी तूफान ने भी तबाही मचाई। ग्राम गड़ईनडीह में ओंकार चुरेन्द्र के घर का सीट उड़ गया तो सीट के ऊपर रखा हुआ पत्थर महेंद्र कुमार नागेंद्र के सिर पर आ गिरा, जिससे वे घायल हो गए। भिलाई और दुर्ग के कई इलाकों में भी बारिश के साथ ओले गिरे और तेज हवा चली। इससे कई जगह पेड़ उखड़ गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बालोद में सड़कों पर गिरे ओले।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yiW0FK
via

Comments