Skip to main content

बैरनबाजार की युवती और रामनगर के बुजुर्ग के किसी रिश्तेदार में कोरोना नहीं

राजनांदगांव के युवक के परिजन की रिपोर्ट भी नेगेटिव, शुक्रवार को रिकार्ड 81 के लिए सैंपल

राजधानी समेत प्रदेश के लिए यह राहत की बात है कि रायपुर में बैरनबाजार की युवती, रामनगर के बुजुर्ग किराना दुकानदार और राजनांदगांव का कोरोना पाजिटिव युवक, तीनों के ही नजदीकी रिश्तेदार, मेड और ड्राइवर तथा पड़ोसियों में कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव निकल गई है। यानी किसी में कोरोना नहीं मिला है। एहतियातन सभी क्वारंटाइन हैं यानी घूमने की इजाजत नहीं दी गई है। शुक्रवार को प्रदेश में कोई नया मरीज भी नहीं मिला है। हालांकि इसी एक दिन में पहली बार 81 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए एम्स भेजा गया है। आशंका जताई जा रही थी कि बैरनबाजार में जिस युवती को कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनकी मेड या पैरेंट्स संक्रमित हो सकते हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उनके करीबी सुरक्षित हैं। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को 23 रिपोर्ट की जांच हुई, इसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इन सैंपलों में रायपुर के अलावा राजनांदगांव व भिलाई के मरीजों के करीबियों के सैंपल थे। कुछ सैंपलों की जांच बची है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। रामनगर में जिस 68 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों व पड़ोसियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। राजनांदगांव के युवक जिस सेलून में जाता था, नाई की रिपोर्ट नेगेटिव है। उनके कई संपर्क में आए थे, जिसका सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया है। अब निमोनिया के मरीजों के सैंपल भी भेजे जा रहे हैं, जो इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं। अगर उन्हें संक्रमण होगा तो रिपोर्ट से पता चल जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि होम क्वारिन्टाइन में रखने वाले की मानीटरिंग की जा रही है।

28 के खिलाफ एफआईआर

प्रदेश में 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये ऐसे लोग हैं, जो विदेश यात्रा की जानकारी छिपाई है। इनमें दुर्ग में पांच, पेंड्रा में छह, बालोद में तीन, सूरजपुर दो, रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, मंुगेली, जांजगीर चांपा, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा व बीजापुर में एक-एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269,270 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ये लोग हाेम क्वारिन्टाइन के दौरान बाहर घूमते रहे।

370 सैंपल जांचे, 283 नेगेटिव

अभी तक प्रदेश से 370 सैंपल में 6 की रिपोर्ट ही पॉजीटिव आई है। 283 सैंपल नेगेटिव रहे हैं यानी संबंधित लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं है। 81 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संदिग्ध रायपुर में 187 मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा तीन मरीज भी हैं। भिलाई, राजनांदगांव व बिलासपुर के एक-एक मरीज हैं। 19 जिलों में संदिग्ध मिले हैं। जबकि नौ जिलों में एक भी संदिग्ध नहीं मिला है। इनमें बालोद, नारायणपुर, कवर्धा, पेंड्रा गौरेला व दूसरे जिले शामिल हैं।

इटली में 101 साल के बुजुर्ग ने जीती काेरोना से जंग, ठीक हुए

राेम | इटली के रिमिनी में 101 साल के बुजुर्ग ने काेराेना से जंग जीत ली है। मीडिया िरपाेर्ट्स में इनका नाम ‘मिस्टर पी’ बताया गया। शहर के वाइस मेयर ग्लाेरिया लिसि के अनुसार मिस्टर पी को एक हफ्ता पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार काे उनकी रिकवरी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि 100 साल से ज्यादा के शख्स काे काेराेना से जीतते देख हममें भविष्य के प्रति उम्मीद जग रही है। इटली में काेराेना की वजह से दुनिया में सबसे ज्यादा माैतें हाे चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QRVYeh
via

Comments